Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने ईद की दी बधाई, कहा- इस मौके पर करुणा व शांति की भावना को और फैलाएं

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 10 April, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर बुधवार को ईद की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इस मौके पर करुणा, एकजुटता व शांति की भावना को और फैलाएं। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें। ईद मुबारक!" गौरतलब है कि देशभर में ईद का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा।