जोशीमठ के मकानों में आईं दरारों की जांच के लिए सरकार ने गठित की वैज्ञानिकों की टीम
जोशीमठ (उत्तराखंड) में करीब 500 घरों में दरारें पड़ने व कई जगह ज़मीन धंसने के बाद राज्य सरकार ने इसकी जांच करने के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम का गठन किया है। यह टीम जोशीमठ जाकर इस घटना के कारणों की जांच करेगी। इस टीम में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, वाडिया इंस्टीट्यूट और आईआईटी रुड़की के इंजीनियर शामिल हैं।
read more at लेटेस्टली


