Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुनिया पाकिस्तान को 'आतंकवाद के केंद्र' के रूप में देखती है: विदेश मंत्री जयशंकर

short by सुप्रभा सक्सेना / on Friday, 16 December, 2022
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि दुनिया पाकिस्तान को 'आतंकवाद के केंद्र' के रूप में देखती है। उन्होंने कहा कि 2 साल के कोविड-19 के दौर के बावजूद वैश्विक समुदाय न तो यह भूला है कि आतंकवाद की जड़ कहां है और न ही यह कि क्षेत्र और इसके बाहर आतंकवादी गतिविधियों पर किसकी छाप है।