हेलमेट के बगैर कार चलाने का चालान होने के बाद यूपी में कार के अंदर हेलमेट पहने दिखा शख्स
कानपुर (यूपी) में हेलमेट पहनकर कार चला रहे एक शख्स की तस्वीर सामने आई है। शख्स के अनुसार, 31 अगस्त को कार से कानपुर जाने के बाद उसे ‘हेलमेट पहने बिना कार चलाने’ के लिए ₹1,000 का ऑनलाइन चालान का मेसेज मिला था। बकौल शख्स, ट्रैफिक पुलिस दोबारा उसका चालान न करे इसलिए वह हेलमेट पहनकर कार चला रहा था।
read more at ABP न्यूज़


