उन्होंने अकेले ही बेटियों की इतनी अच्छी परवरिश की, उनसे सीखती हूं: ननद सुष्मिता पर चारू
टीवी ऐक्ट्रेस चारू असोपा ने अपनी ननद व अभिनेत्री सुष्मिता सेन को लेकर कहा है कि वह उनसे काफी कुछ सीखती हैं। उन्होंने कहा, "अकेले होते हुए भी जिस तरह से सुष्मिता दीदी ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश की है...उनसे रोज़ कुछ-न-कुछ सीखती हूं। वह मुझे विश्वास दिलाती हैं कि एक महिला जीवन में कुछ भी कर सकती है।"


