सार्वजनिक अवकाश को लेकर कोई मौलिक अधिकार नहीं है, यह इन्हें घटाने का समय है: एचसी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि सार्वजनिक अवकाश को लेकर कोई मौलिक अधिकार नहीं है और किसी दिन को सार्वजनिक अवकाश या वैकल्पिक अवकाश घोषित करना सरकार की नीति का मामला है। हाईकोर्ट ने आगे कहा कि देश में 'ज़्यादा ही सार्वजनिक अवकाश' हैं और यह इन्हें बढ़ाने का नहीं बल्कि घटाने का समय है।


