Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमित शाह ने सहारा ग्रुप के निवेशकों को ट्रांसफर किए रुपए, कहा- 18 लाख ने कराया है पंजीकरण

short by खुशी / on Friday, 4 August, 2023
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सहारा रीफंड पोर्टल के ज़रिए सहारा ग्रुप ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज़ के 112 निवेशकों के खातों में पहली किश्त के ₹10,000-₹10,000 ट्रांसफर किए। उन्होंने कहा कि अब तक 18 लाख लोग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। शाह ने जुलाई में कहा था कि निवेशकों को 45 दिनों में रीफंड मिलने लगेगा।