डेढ़ साल की बच्ची का गुजरात में 34 वर्षीय शख्स ने किया रेप, हुआ गिरफ्तार
अहमदाबाद (गुजरात) में डेढ़ साल की बच्ची का रेप करने के आरोप में पश्चिम बंगाल के 34-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, शख्स सोमवार को बिस्किट का लालच देकर बच्ची को अपने कमरे में ले गया था। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है।
read more at हिन्दुस्तान


