छक्के से मैच जिताने के बाद बडोनी का कोहली की तरह जश्न मनाने का वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छक्का जड़कर मैच जिताने के बाद एलएसजी के 22-वर्षीय बल्लेबाज़ आयुष बडोनी का विराट कोहली की तरह जश्न मनाने का वीडियो वायरल हुआ है। बडोनी मुट्ठी भींचने से पहले जर्सी पर अपने नाम की ओर इशारा करते दिखे। 2019 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ एक टी20I में जीत के बाद कोहली ने इसी तरह जश्न मनाया था।
read more at IPLT20


