कराची में है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, ईडी की पूछताछ में भांजे ने किया खुलासा
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भांजे अलीशाह पारकर ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ में खुलासा किया है कि दाऊद फिलहाल कराची (पाकिस्तान) में है। हसीना पारकर के बेटे अलीशाह के मुताबिक, वह और उसका परिवार दाऊद के संपर्क में नहीं है। बकौल अलीशाह, दाऊद की पत्नी महजबीन त्योहारों के मौकों पर उसकी पत्नी व बहनों से बातचीत करती है।
read more at ABP न्यूज़


