Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैं नहीं डरता हूं: कांग्रेस द्वारा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर कर्नाटक में अमित शाह

short by आशीष रंजन / on Friday, 28 April, 2023
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस द्वारा उनके 'कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने पर दंगे होंगे' बयान पर एफआईआर दर्ज कराने पर नवलगुंद (कर्नाटक) में कहा है, "मैं नहीं डरता हूं। मैं फिर कहता हूं बीजेपी ने पीएफआई पर बैन लगाकर कर्नाटक को सुरक्षित किया है।" बकौल शाह, वोट के लिए कांग्रेस ने पीएफआई को सिर पर चढ़ाया था।