Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सूडान से बचाए गए 392 भारतीयों को लेकर दिल्ली व 362 भारतीयों को लेकर बेंगलुरु पहुंचे विमान

short by खुशी / on Friday, 28 April, 2023
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत हिंसाग्रस्त सूडान से बचाए गए भारतीयों के 2 जत्थे शुक्रवार को वायुसेना के विमानों के ज़रिए भारत पहुंचे। बकौल जयशंकर, इनमें से 392 भारतीयों का एक जत्था दिल्ली जबकि 362 भारतीयों का दूसरा जत्था बेंगलुरु पहुंचा। गौरतलब है, इन भारतीयों को पहले रेस्क्यू कर जेद्दाह (यूएई) पहुंचाया गया था।