Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज़िंदा रहने के लिए चट्टानों से टपकता पानी चाटा: उत्तरकाशी की सुरंग से बचाया गया मज़दूर

short by शिखा तोमर / on Wednesday, 29 November, 2023
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) की सुरंग से बचाए गए झारखंड के मज़दूर अनिल बेदिया (22) ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया है "हमने प्यास बुझाने के लिए चट्टानों से टपकते पानी को चाटा और पहले 10 दिन मुरमुरे खाकर जीवित रहे।" उन्होंने कहा, "शुरू में उम्मीदें खो दी थीं और पहली उम्मीद तब जागी जब अधिकारियों ने लगभग 70-घंटों बाद हमसे संपर्क स्थापित किया।"