मौका मिले तो साबित करूंगा कि मैं यह कर सकता हूं: रोमांटिक फिल्म करने को लेकर जिमी
अभिनेता जिमी शेरगिल ने कहा है, "मैं निश्चित रूप से अब अधिक हल्की-फुल्की और रोमांटिक फिल्में करना चाहता हूं। मुझे यह करना अच्छा लगेगा...मौका मिलने पर साबित कर दूंगा कि मैं यह कर सकता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे इस तरह की कुछ फिल्में ऑफर हुई हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी मुझे उत्साहित नहीं किया है।"


