Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तालिबान ने अफगानिस्तान के 2 चुनाव आयोगों को किया भंग, बताया इन्हें गैर-ज़रूरी

short by तान्या झा / on Sunday, 26 December 2021
एक अधिकारी के मुताबिक, तालिबान ने अफगानिस्तान में 2 चुनाव आयोगों व शांति और संसदीय मामलों के राज्य मंत्रालयों को भंग कर दिया है। उन्होंने भंग किए गए आयोगों को 'अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति के लिए अनावश्यक संस्थान' बताते हुए कहा, "अगर भविष्य में इन आयोगों की ज़रूरत पड़ी...तो तालिबान सरकार फिर से इन संस्थाओं का गठन कर सकती है।"