जेएनयू कैंपस में दीवारों पर लिखे गए ब्राह्मण विरोधी नारे, सामने आईं तस्वीरें
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर की कई दीवारों पर गुरुवार को ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे नज़र आए जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आरएसएस से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वामपंथी छात्र संगठनों पर इन नारों को लिखने का आरोप लगाया। वहीं, जेएनयू टीचर्स फोरम ने घटना की निंदा की है।
read more at हिन्दुस्तान


