Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर दिल्ली के एलजी और सीएम केजरीवाल के बीच ट्विटर पर हुई बहस

short by शिव / on Wednesday, 22 February, 2023
दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच बुधवार को कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर ट्विटर पर बहस हो गई। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "जानकर अच्छा लगा कि एलजी साहब ने आखिरकार कानून व्यवस्था पर मीटिंग ली।" इस पर एलजी ने कहा, "मैं हर सप्ताह कानून व्यवस्था की समीक्षा करता हूं। आशा है आप भी सीखेंगे।"