घटिया सड़क निर्माण पर गुस्साए एमपी के एमएलए, बोले- बस चले तो इंजीनियर को मुर्गा बना दूं
शाजापुर (मध्य प्रदेश) के कालापीपल के कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर से फोन पर इंजीनियर्स की शिकायत की। कुणाल ने कहा, "मैं भी सिविल इंजीनियर हूं...सड़क देखकर मेरा माथा खराब हो गया, मेरा बस चले तो इंजीनियर को मुर्गा बना दूं...ये लूट है...ये इंजीनियर्स जनता के पैसों को खाएंगे, लूटेंगे या डाका डालेंगे।"
read more at Twitter


