यह फैसला वोट के लिए लिया गया: मराठा आरक्षण से जुड़ा विधेयक पारित होने पर मनोज जरांगे
महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण से जुड़ा विधेयक पारित होने के बाद मराठा आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जरांगे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह फैसला चुनाव और वोटों को ध्यान में रखकर लिया गया है। यह मराठा समुदाय के साथ धोखा है।" विधेयक में मराठों को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण देने का प्रावधान है।
read more at लेटेस्टली


