ईडी ने मनी लॉन्डरिंग को लेकर एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पर दर्ज किया केस
ईडी ने सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग को लेकर केस दर्ज किया है। दरअसल, सीबीआई ने पिछले साल शाहरुख खान के बेटे आर्यन को ड्रग्स केस में फंसाने के लिए कथित तौर पर ₹25 करोड़ की रिश्वत मांगने को लेकर वानखेड़े पर एफआईआर दर्ज की थी।
read more at ABP न्यूज़


