महाराष्ट्र में 2 लाख से ज़्यादा मतों के अंतर से जीते सीएम के बेटे श्रीकांत शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे व एनडीए उम्मीदवार श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा चुनाव में कल्याण लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। श्रीकांत ने 2 लाख से ज़्यादा मतों के अंतर से शिवसेना (यूबीटी) की उम्मीदवार वैशाली दरेकर को हराया है। श्रीकांत को 5 लाख से ज़्यादा वोट मिले जबकि वैशाली को 3 लाख से ज़्यादा वोट मिले।
read more at ECI


