यह बॉटल ओपनर है: अपने पास दुनिया का 5वां सबसे बड़ा हीरा होने की खबरों पर तमन्ना भाटिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि उनके पास दुनिया का 5वां सबसे बड़ा हीरा है जो उन्हें अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने गिफ्ट किया था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में लिखा, "बताना नहीं चाहती थी...लेकिन...हम एक बॉटल ओपनर के साथ फोटोशूट कर रहे थे...वह असली हीरा नहीं था।"


