'अग्निपथ' के खिलाफ प्रदर्शनों में रेलवे संपत्ति को हुआ ₹259.44 करोड़ का नुकसान: रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि 'अग्निपथ' योजना के विरोध में हुए प्रदर्शनों में रेलवे की संपत्ति को ₹259.44 करोड़ का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि इन प्रदर्शनों के चलते इस साल 15-23 जून के बीच 2,132 ट्रेनें रद्द की गईं व 14-30 जून की अवधि में करीब ₹102.96 करोड़ का रिफंड दिया गया।
read more at लेटेस्टली


