अदाणी विल्मर के ठिकानों पर हिमाचल प्रदेश में हुई छापेमारी, कंपनी ने जारी किया बयान
हिमाचल प्रदेश में जीएसटी जमा नहीं करने के मामले में बुधवार को राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग ने अदाणी विल्मर के ठिकानों पर छापेमारी की। कंपनी ने बयान जारी कर कहा, "हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह एक नियमित निरीक्षण था...हमारा पूरा परिचालन आवश्यक कानूनों का पालन करते हुए होता है।" बकौल कंपनी, विभाग को कोई अनियमितता नहीं मिली।
read more at abp न्यूज़


