Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में ₹1 लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस व सीआरपीएफ के सामने किया सरेंडर

short by शिव / on Sunday, 12 February, 2023
छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को ₹1 लाख के इनामी नक्सली दूधी बुधरा ने पुलिस व सीआरपीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सीआरपीएफ ने बताया कि 2018 में बुधरा नक्सलवाद से जुड़ा था और छत्तीसगढ़ के चिंतागुफा व चिंतलनार में कई नक्सली गतिविधियों में शामिल था। बकौल सीआरपीएफ, वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा में कमी आई है।
read more at ANI