जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी हुआ ढेर, 1 जवान व 2 नागरिक हुए घायल
कश्मीर ज़ोन पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया है। बकौल पुलिस, मुठभेड़ में 1 सैन्य जवान व 2 आम नागरिक घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रविवार को सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था।
read more at News24 हिंदी


