Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2019 के मुकाबले अब कितनी है डिंपल यादव की संपत्ति?

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 16 April, 2024
लोकसभा चुनाव-2024 में मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने चुनावी हलफनामे में अपनी अचल संपत्ति ₹10.44 करोड़ जबकि चल संपत्ति ₹5.10 करोड़ घोषित की है। लोकसभा चुनाव-2019 के हलफनामे के अनुसार, 2019 में डिंपल यादव की अचल संपत्ति ₹9.30 करोड़ जबकि चल संपत्ति ₹3.68 करोड़ थी। डिंपल 2019 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज से सपा उम्मीदवार थीं।