Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

15 महीनों के निम्नतम स्तर 5.66% पर रही देश की खुदरा महंगाई दर

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 12 April, 2023
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मार्च 2023 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई दर घटकर 5.66% रही जो पिछले 15 महीनों में सबसे कम है। इससे पहले फरवरी 2023 में खुदरा महंगाई दर 6.44% थी। वहीं, आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की खुदरा महंगाई दर 5.2% रहने का अनुमान लगाया है।