Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर शुरू की गई क्यूआर कोड वाले पेपर टिकट की सुविधा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 8 May 2023
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार को अपनी सभी लाइनों पर क्यूआर कोड वाले पेपर टिकट की सुविधा शुरू कर दी जो टोकन के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। कॉर्पोरेशन ने इन टिकटों के मद्देनज़र ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन गेट्स व टिकट वेंडिंग मशीनों में बदलाव किए हैं। जल्द ही मोबाइल बेस्ड क्यूआर टिकट भी शुरू किए जाएंगे।