राजनयिक तनाव के बीच मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुइज़्ज़ू ने कहा, "उम्मीद करता हूं कि भारत व मालदीव के बीच सदियों से चली आ रही दोस्ती आगे चलकर और मज़बूत होगी।" मालदीव के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद से दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


