श्रद्धा वालकर के शव के टुकड़े करने के लिए किया गया था आरी का इस्तेमाल: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
एक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में श्रद्धा वालकर के शव के टुकड़े आरी से काटे गए थे। पिछले महीने एक डीएनए टेस्ट में पुष्टि हुई कि श्रद्धा के लिव-इन पार्टनर व आरोपी आफताब पूनावाला ने दिल्ली पुलिस को जिन हड्डियों की पहचान कराई, वे श्रद्धा की थीं। टेस्ट के लिए श्रद्धा के पिता का डीएनए सैंपल लिया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


