भुवनेश्वर ने 22-वर्षीय उमरान मलिक को सौंपी भारत के लिए डेब्यू की कैप, सामने आईं तस्वीरें
आईपीएल 2022 के सबसे तेज़ भारतीय गेंदबाज़ रहे उमरान मलिक को सीनियर तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने पहले भारत-आयरलैंड टी20I से पहले भारत के लिए डेब्यू की कैप सौंपी। बीसीसीआई ने मलिक को डेब्यू कैप सौंपे जाने की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "सपना सच होने वाला पल।" गौरतलब है कि मलिक ने 22 टी20 मैच में 33-विकेट लिए हैं।
read more at इंडिया टीवी


