मूसेवाला के परिवार ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र; केंद्रीय एजेंसी से हत्या की जांच कराने की मांग की
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से मुलाकात की। शेखावत ने बताया कि मूसेवाला के परिवार ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हत्याकांड की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है। रविवार को मानसा में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या की गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


