Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में अपने अपहरण की साज़िश रचने वाली छात्रा इंदौर में मिली, पिता से मांगे गए थे ₹30 लाख

short by खुशी / on Wednesday, 3 April, 2024
कोटा (राजस्थान) से 18 मार्च को लापता हुई एक छात्रा इंदौर (एमपी) में अपनी सहेली के कमरे में मिली है। दरअसल, छात्रा के लापता होने के बाद उसके पिता को बेटी के हाथ-पैर बंधे फोटो भेजकर ₹30 लाख की फिरौती मांगी गई थी। वहीं, पुलिस की जांच में पाया गया कि छात्रा ने खुद अपने अपहरण की साज़िश रची थी।