Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा होने के बाद वहां के पीएम महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 9 May, 2022
श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच देश के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने देश में भोजन और बिजली की भारी कमी के बीच देशभर में आपातकाल की घोषणा की थी। एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, 'सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने' के लिए आपातकाल की घोषणा हुई थी।