Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहली बार 74,500 के स्तर के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी छुआ नया उच्चतम स्तर

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 4 April, 2024
सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का सेंसेक्स पहली बार 74,500 के पार और एनएसई का निफ्टी 22,600 के स्तर के ऊपर पहुंच गया। निफ्टी में आई तेज़ी में एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, एनटीपीसी और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ के शेयरों का सर्वाधिक योगदान रहा।