Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मामलों के दोनों पक्षों के नाम का ज़िक्र न हो: हाईकोर्ट

short by shashank mishra / on Tuesday, 28 September 2021
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न के मामलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिनके अनुसार ऐसे केसों की सुनवाई बंद कमरे में होगी। आदेशों में दोनों पक्षों के नाम का उल्लेख न हो और इन आदेशों को हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, दिशा-निर्देशों के उल्लंघन को अदालत की अवमानना माना जाएगा।