कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की चौथी सूची, पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे अजय राय
कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 45 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को उम्मीदवार बनाया गया है। दिग्विजय सिंह को राजगढ़, इमरान मसूद को सहारनपुर, दानिश अली को अमरोहा और कार्ति चिदंबरम को शिवगंगा (तमिलनाडु) से टिकट दिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


