Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पैरासिटामोल टैबलेट में 'माचुपो' वायरस होने का दावा फर्ज़ी है: सरकार

short by अनघा तेलंग / on Sunday, 26 May, 2024
'पीआईबी फैक्ट चेक' ने पी-500 पैरासिटामोल टैबलेट में 'माचुपो' वायरस होने का दावा करने वाले वायरल पोस्ट को फर्ज़ी बताया है। फर्ज़ी पोस्ट में दावा किया गया था कि सफेद रंग की टैबलेट्स बहुत चमकीली दिखती हैं और डॉक्टरों ने सुझाया है कि इनमें माचुपो वायरस हैं। गौरतलब है, पैरासिटामोल टैबलेट्स बुखार व दर्द के दौरान ली जाती हैं।