Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में एसबीआई के लॉकर से गायब हुई हीरे की अंगूठी सहित ₹20 लाख की ज्वेलरी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 22 May, 2024
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में एसबीआई के एक लॉकर से करीब ₹20 लाख की ज्वेलरी गायब हो गई है। पीड़ित एसबीआई से रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं और उन्होंने बताया कि लॉकर में सोने, चांदी के गहनों के अलावा हीरे की अंगूठी भी थी। 73 वर्षीय पीड़ित ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।