हीरोइनें साथ काम नहीं करना चाहती थीं, छोटा स्टार समझती थीं: शुरुआती दौर पर मिथुन
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने शुरुआती दौर को लेकर कहा है कि कोई बड़ी हीरोइन उनके साथ काम नहीं करना चाहती थी। उन्होंने कहा, "अभिनेत्रियों को लगता था...मैं छोटा स्टार हूं। यह कभी क्या हीरो बनेगा? इसे कौन हीरो बनाएगा? क्या-क्या बोलते थे मेरे बारे में।" मिथुन ने कहा, "कुछ अभिनेत्रियां फिल्म की घोषणा के बाद भी निकल जाती थीं।"


