रामलला की मूर्ति को कल से राम नवमी तक पहनाए जाएंगे असली चांदी-सोने की छपाई वाले वस्त्र
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया है कि रामलला की मूर्ति को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत (मंगलवार) से राम नवमी तक विशेष वस्र धारण कराए जाएंगे। ट्रस्ट ने X पर लिखा, "ये वस्त्र खादी कॉटन से निर्मित हैं...इन पर असली चांदी एवं सोने की हस्त-छपाई हुई है। छपाई में प्रयोग...हुए सभी चिन्ह वैष्णव पद्धति के हैं।"
read more at X


