न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर दिखाई गई गायक सिद्धू मूसेवाला के नवजात भाई की तस्वीर
न्यूयॉर्क (अमेरिका) के टाइम्स स्क्वेयर पर दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के नवजात भाई की तस्वीर दिखाई गई जिसका वीडियो सामने आया है। एक फैन ने वीडियो शेयर कर लिखा, "सिद्धू मूसेवाला के लिए एक बड़ा पल।" गौरतलब है कि हाल ही में सिद्धू की मां चरण कौर ने इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन (आईवीएफ) तकनीक के ज़रिए बेटे को जन्म दिया है।
read more at NewsBytes हिन्दी


