Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असल मुद्दों से भटकाने के लिए राम मंदिर का मुद्दा उठाया जा रहा है: शाह के बयान पर पवार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 9 January, 2023
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के '1 जनवरी-2024 को राम मंदिर तैयार मिलेगा' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मंदिर के पुजारी कहते तो अच्छा होता लेकिन वह (शाह) पुजारी की ज़िम्मेदारी उठा रहे हैं तो कोई आपत्ति नहीं।" बकौल पवार, असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं।