Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दीदी ने कहा था '$10 करोड़ भी दिए जाएं तो भी यह नहीं करूंगी': शादी में गाना गाने को लेकर आशा

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 25 April, 2022
दिग्गज गायिका आशा भोसले ने बताया है कि मिलियन डॉलर्स या पाउंड के ऑफर के बावजूद दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने शादी में गाना गाने से मना कर दिया था। बकौल आशा, "दीदी ने मुझसे पूछा 'तुम शादी में गाओगी?' मैंने ना कहा...फिर दीदी ने शख्स से कहा 'अगर आप हमें 10 करोड़ डॉलर भी देंगे...तब भी हम नहीं गाएंगे'।"
read more at Hindustan Times