Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पटना में सीएम नीतीश के सुरक्षा घेरे में घुसा बाइकर, बचने के लिए फुटपाथ की ओर भागे सीएम

short by रौनक राज / on Thursday, 15 June, 2023
बिहार के पटना में गुरुवार को एक युवक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा घेरे में तेज़ रफ्तार में चल रही अपनी बाइक घुसा दी जिसके बाद मुख्यमंत्री बचने के लिए फुटपाथ की ओर दौड़े। पुलिस ने बाइकर व पीछे बैठे उसके साथी को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।