नशे में धुत लोगों ने संसद खेल महाकुंभ के दौरान कबड्डी खिलाड़ियों पर किया हमला
उत्तर प्रदेश के बस्ती स्पोर्ट्स स्टेडियम में संसद खेल महाकुंभ के दौरान नशे में धुत कुछ लोगों ने कबड्डी खिलाड़ियों पर रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो गई है और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक पीड़ित ने बताया कि कम-से-कम 15 आरोपी मारपीट करने आए थे।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


