कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर ₹102.50 हुआ महंगा
एएनआई के मुताबिक, कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में रविवार को ₹102.50 इज़ाफा किया गया। इस बढ़ोतरी के बाद 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत दिल्ली में ₹2,253 से बढ़कर ₹2355.50 जबकि मुंबई में ₹2,205 से बढ़कर ₹2,307 हो गई है। वहीं, कोलकाता में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत अब ₹2,455 और चेन्नई में ₹2,508 है।
read more at ABP न्यूज़


