Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब द्वारा गेल को उनके जन्मदिन पर ड्रॉप करने का मतलब नहीं बनता: सुनील गावस्कर

short by जय शंकर ठाकुर / on Wednesday, 22 September 2021
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्रिस गेल को उनके 42वें जन्मदिन पर टीम से ड्रॉप करने को लेकर पंजाब किंग्स की आलोचना की है। बकौल गावस्कर, हर टी-20 लीग में अपना दबदबा बनाने वाले गेल को जन्मदिन पर ड्रॉप करने का मतलब नहीं बनता। केविन पीटरसन ने कहा, "मैं पीबीकेएस की सोच नहीं समझ सकता।"