Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में पहली बार 6 महीनों में आबकारी राजस्व का आंकड़ा ₹4,000 करोड़ के पार हुआ

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 14 October, 2022
पंजाब के वित्त मंत्री एच.एस. चीमा ने गुरुवार को बताया कि पहली बार किसी चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 6-महीनों में राज्य का आबकारी राजस्व ₹4,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। बकौल चीमा, 1 अप्रैल-12 अक्टूबर 2021 के बीच ₹3,110 करोड़ का राजस्व जमा हुआ था जबकि इस साल इसी अवधि में यह आंकड़ा (37.62% अधिक) ₹4,280 करोड़ रहा।